आज का राशिफल

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 19-04-2024 11:16:02

19 अप्रैल शुक्रवार का दिन तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा के मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में संचार करने से आज के दिन चंद्रमा का सूर्य और गुरु के साथ नवम पंचम योग बनेगा। जबकि सूर्य से आज 12वें भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह के होने से वाशि योग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल। 

​मेष राशि के जातक आज लाभ के लिए निवेश कर सकते हैं। 
आज का दिन मेष राशि के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन इसमें सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें इससे आपको उनसे पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का का भी आज आपको मौका मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के आप आज किसी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं। विदेश से आपके कार्य का संबंध है तो आपको आज को कुछ लाभदायक डील मिल सकती है। आपको अपने परिवार के साथ भी मधुर संबंध बनाए रखने होंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा। 
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

​वृषभ राशि वालों को गिफ्ट मिल सकता है 
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज दिन के आरंभ से ही आपको लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप जोश और उत्साह से अपने तमाम काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। लेकिन काम के चक्कर में आज सेहत की खानपान की अनदेखी से बचना होगा नहीं तो यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी की ओर आपको आज गिफ्ट मिल सकता है। किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से आपका मन भावुक हो सकता है। 
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शक्कर का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। 

​मिथुन राशि के जातक आज सुख आनंद पाएंगे 
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा और आप अपने काम में सक्रिय रहेंगे। आज आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताने का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं आज आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा जबकि नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। वैसे आपको अपने खर्चों को संभालने पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर और रिश्तेदारों से बहस करने से बचना चाहिए। आपको अपने शब्दों और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 
आज भाग्य 87%आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करें, आपके लिए शुभ रहेगा। 

​कर्क राशि वालों का दिन अच्छा है लेकिन खर्च पर काबू करें 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में भी आज आपके प्रेम और तालमेल दिखेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन सितारे कहते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा।शिवा जाप माला का पाठ करे। 


​सिंह राशि वालों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा 
आज का दिन सिंह राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है जो आपके जीवन को और भी बेहतर बना सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का लेकिन ध्यान रखना चाहिए और नकारात्मक सोच को हावी नहीं होने देना चाहिए। आप आज किसी कठिन काम को साहस पूर्वक पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आज आपके लिए कोई नया काम करने का अवसर आ सकता है और उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको सामाजिक जीवन में भी खुशियां हासिल हो सकती हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। 
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। 

​कन्या राशि वालों को पूर्व में किए निवेश का फायदा मिलेगा 
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आप मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा, पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे। अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपको अपना हक पाने का मौका मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी लेकिन आपको मानसिक
परेशानी का सामना करना होगा। लव लाइफ में आज आपके बीच प्यार के नए फूल खिलेंगे जो आपके रिश्ते को और गहराई देंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। 

​तुला राशि वालों का मन आनंदित रहेगा 
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं जिससे आपका मन आज आनंदित रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपनी कला और वाणी कौशल से भी लाभ पाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लव लाइफ में आपको आज अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर होने की जरूरत होगी, किसी बात को लेकर प्रेमी से मतभेद हो सकता है। खर्च के मामले में आपको हाथ समेटना होगा। 
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। 

​वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में प्रशंसा पाएंगे 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आने वाला। आज आप जिन क्षेत्रों में परिश्रम करेंगे उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी कार्यकुशलता से आप वरिष्ठों को प्रभावित कर पाने में सफल रहेंगे। आपका काम समय पर और अच्छे से पूरा करने के लिए आपका बॉस आपकी प्रशंसा कर सकता है। आज का दिन आपके निजी रिश्तों के लिए भी अनुकूल रहेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ आपका रिश्ता बेहतर रहेगा और उनसे आप सहयोग पाने में भी सफल होंगे। आप आज धन का निवेश भी कर सकते हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल का काम करते हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। 
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। कपूर की बाती और लौंग जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करें। 

​धनु राशि वालों के लिए उम्मीद भरा रहेगा आज का दिन 
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको मेहनत से बढ़कर सफलता मिलेगी। आपका मन नई आशाओं और उम्मीदों से आज भरा रहेगा और आज आपको बहुत सकारात्मक सोचने का मौका मिलेगा। धनु राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में अपनी योजना के अनुसार काम कर पाने में सफल रहेंगे और इसका लाभ भी इनको प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी। पैसों से जुड़े मामलों में आज आपको काफी फायदा होगा और आप अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। 
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

​मकर राशि वालों को परिश्रम का शुभ फल प्राप्त होगा 
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का शुभ फल प्राप्त होगा, आपके बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। बिजनस में आज का दिन आपका लाभकारी रहेगा। जो लोग गृहनिर्माण और लोहे से संबंधित काम करते हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आज कमाई से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप ध्यान देंगे और सहयोग करेंगे। 
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें। 

​कुंभ राशि वालों को पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आपको अपने काम में लाभ और उन्नति का मिलेगा। पूर्व में किए काम का भी आज आपको लाभ मिल सकता है। आज आपके करियर के लिए सुनहरे मौके आ सकते हैं और आपको इन मौकों का सही समय पर उपयोग करना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। कुंभ राशि के जातक आज शॉट कर्ट रास्ते भी धन कमाने का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। 
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलायां। 

​मीन राशि वालों को आज उपहार मिल सकता है 
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको अपने रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या शॉपिंग पर जाने का प्लान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज काम में व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :